गोरखपुर : शादी का भरोसा देकर शोषण, दूसरी शादी पर पीड़िता पहुंची घर, जातिसूचक अपमान - AZAD NEWS

0

गोरखपुर: उरुवा थाना क्षेत्र की एक महिला ने एक युवक पर शादी का झांसा देकर आठ वर्षों तक शारीरिक शोषण करने का गंभीर आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि युवक ने विवाह का भरोसा दिलाते हुए उसे गीडा क्षेत्र में किराए के मकान में रखा और लगातार शारीरिक संबंध बनाए। अब जब युवक दूसरी शादी की तैयारी कर रहा है, तब पीड़िता ने विरोध किया तो उसे जातिसूचक टिप्पणियों के साथ घर से भगा दिया गया।


पीड़िता के अनुसार, करीब आठ वर्ष पहले बैंक में युवक से उसकी मुलाकात हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं। युवक ने शादी का वादा कर उसे गीडा में किराए के मकान में रख लिया। महिला का आरोप है कि वह समय-समय पर विवाह का भरोसा दिलाता रहा और कोर्ट में शपथ पत्र भी तैयार कराया, जिस पर विश्वास करके वह वर्षों तक उसके साथ रही।

26 अप्रैल को पीड़िता को युवक की दूसरी युवती से होने वाली शादी का कार्ड मिला। इसकी सूचना मिलते ही वह युवक के घर पहुंची, जहां तिलक और शादी की तैयारियां चल रही थीं। महिला ने शादी रुकवाने और युवक द्वारा किए गए वादों को पूरा करने की मांग की। इस दौरान युवक और उसके परिजनों ने जातिसूचक टिप्पणियां करते हुए उसे अपनाने से इनकार कर दिया और घर से बाहर निकाल दिया।

महिला ने बताया कि घटना के बाद वह कई सप्ताह तक उरुवा थाने के चक्कर लगाती रही, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। अंत में उसने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गोरखपुर को प्रार्थनापत्र दिया। शिकायत पर संज्ञान लेते हुए शनिवार को उरुवा थाने में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है।

एसपी दक्षिणी दिनेश कुमार पुरी ने बताया, "पीड़िता की तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।"

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top