उत्तर प्रदेश : आंधी-बारिश का कहर 3 मौतें, कई जिले प्रभावित - AZAD NEWS

0

लखनऊ: प्रदेश के अधिकांश जिलों में रविवार को भी तेज आंधी और बारिश का दौर जारी रहा। लखनऊ समेत कई क्षेत्रों में दोपहर बाद घने बादल छा गए और 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलीं। कासगंज, मैनपुरी और अमरोहा में ओले भी गिरे।


Aइस प्राकृतिक आपदा में तीन लोगों की मौत हो गई। चंदौसी में पेड़ गिरने से एक युवक की मौत हो गई, जबकि लखनऊ के मलिहाबाद क्षेत्र के ईशु खेड़ा गांव में दीवार ढहने से मलबे में दबकर 9 वर्षीय बच्ची अनमोल की मौत हो गई। इटावा में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता समेत दो लोगों की जान चली गई।

बारिश और तापमान में गिरावट
दिल्ली-एनसीआर और प्रदेश के तराई क्षेत्रों में भी तेज हवाओं के साथ बारिश दर्ज की गई। संभल, हाथरस, गोंडा, मुरादाबाद और बलरामपुर में जोरदार बारिश हुई।

रिकॉर्ड की गई वर्षा:
  • बलिया: 34.4 मिमी
  • मुरादाबाद: 21.8 मिमी
  • हरदोई: 19.4 मिमी
  • लखनऊ: 2.4 मिमी
इस मौसम बदलाव से अधिकतम तापमान में काफी गिरावट दर्ज की गई, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली। हालांकि बस्ती प्रदेश का सबसे गर्म स्थान रहा, जहां अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस रहा।

मौसम विभाग का अलर्ट
मौसम विभाग ने सोमवार को प्रदेश के 63 जिलों में गरज, चमक और आंधी का येलो अलर्ट जारी किया है। वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि 40 से 70 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। मंगलवार से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव कमजोर पड़ने लगेगा।

सीएम योगी का निर्देश
मौसम की इस प्रतिकूल स्थिति को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अधिकारियों को पूर्ण सतर्कता बरतने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा राहत कार्यों में तेजी लाएं, जिला प्रशासन लगातार निगरानी रखे|जनहानि या पशुहानि पर प्रभावित परिवारों को तत्काल राहत राशि दी जाए|

फसलों के नुकसान का तुरंत सर्वेक्षण कराया जाए
प्रभावित जिले: प्रयागराज, प्रतापगढ़, सोनभद्र, मिर्जापुर, चंदौली, वाराणसी, भदोही, जौनपुर, गाजीपुर, आजमगढ़, मऊ, बलिया, देवरिया, गोरखपुर, संत कबीर नगर, बस्ती, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर, गोंडा, बलरामपुर, श्रावस्ती, बहराइच, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, हरदोई, फर्रुखाबाद, कन्नौज, लखनऊ, बाराबंकी, अमेठी, सुल्तानपुर, अयोध्या, अंबेडकर नगर, सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, बागपत, मेरठ, गाजियाबाद, हापुड़, गौतम बुद्ध नगर, बुलंदशहर, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, कासगंज, एटा, आगरा, फिरोजाबाद, मैनपुरी, औरैया, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, संभल, बदायूं, झांसी, ललितपुर सहित आसपास के क्षेत्र।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top