बहराइच : 8-9 वर्षीय नाबालिग का दुष्कर्म के बाद हत्या, मक्के के खेत में मिला शव - AZAD NEWS

ADMIN
0

बहराइच :  बहराइच जिले में एक नाबालिग छात्रा का बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। शुक्रवार सुबह घर से आम लाने के लिए निकली कक्षा तीन की छात्रा रहस्यमय तरीके से गायब हो गई। शनिवार सुबह मक्के के खेत में उसका शव मिला। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर नंगा था। पुलिस दुष्कर्म के बाद हत्या की आशंका जता रही है।


घटना महसी क्षेत्र के एक गांव की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार, छात्रा शुक्रवार को स्कूल नहीं गई थी। वह सुबह बाग से आम तोड़ने के लिए घर से निकली, लेकिन वापस नहीं लौटी। जब देर शाम तक वह नहीं आई तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पूरे गांव में छानबीन की गई, लेकिन कहीं कोई सुराग नहीं मिला। आखिरकार परिवार ने थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई।

शनिवार सुबह बाग से कुछ दूरी पर स्थित मक्के के खेत में छात्रा का शव पड़ा मिला। शव की हालत देख ग्रामीणों में आक्रोश फैल गया। मुंह में कपड़ा ठूंसा हुआ था और शरीर पर कोई कपड़ा नहीं था। पूरे गांव में मातम का माहौल छा गया है। परिजन रो-रोकर बेबस हो रहे हैं।

पुलिस पहुंची मौके पर
सूचना मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव, एएसपी डीपी तिवारी, क्षेत्राधिकारी महसी पवन कुमार और प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

फॉरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। एसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने बताया कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सही कारणों पर स्पष्ट जानकारी मिल सकेगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top