मेरठ : पिता ने बेटी पर किए छुरे के वार, प्रेम प्रसंग बना कारण - AZAD NEWS

ADMIN
0

 मेरठ: रुहासा गांव में बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज पिता अल्ताफ ने शुक्रवार तड़के अपनी 20 वर्षीय बेटी पर छुरे से हमला कर दिया। युवती को सीने, पेट, चेहरे और हाथों पर पांच वार लगे। वह गंभीर रूप से घायल है और उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

वारदात
दौराला थाना क्षेत्र के रुहासा गांव निवासी अल्ताफ ने शुक्रवार सुबह साढ़े पांच बजे अपनी बेटी पर मीट काटने वाले छुरे से ताबड़तोड़ पांच वार किए। बेटी लहूलुहान होकर घर में गिर गई। उसके चीखने की आवाज सुनकर पड़ोसियों ने शोर मचाया। ग्रामीणों को देखकर अल्ताफ भाग निकला, लेकिन पुलिस ने उसे जल्द ही गिरफ्तार कर लिया।
युवती को सबसे पहले सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र दौराला ले जाया गया, जहां से उसे जिला अस्पताल और फिर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। डॉक्टरों ने बताया कि युवती की हालत गंभीर है।

कारण
पुलिस के अनुसार, दो दिन पहले बेटी बिना बताए घर से चली गई थी। अल्ताफ को पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ गई है। शुक्रवार तड़के जब बेटी घर लौटी तो नाराज अल्ताफ ने उसके साथ मारपीट कर दी।
अल्ताफ पहले मीट का काम करता था, फिलहाल मजदूरी करता है। पुलिस का कहना है कि बेटी के प्रेम प्रसंग से नाराज होकर पिता ने यह घटना की। दोनों प्रेमी एक ही संप्रदाय के हैं, लेकिन अलग-अलग जाति से।

गांव में तनाव, पुलिस बल तैनात
घटना के बाद गांव में तनाव फैल गया है। स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। सीओ दौराला प्रकाश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि अभी तक लिखित शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस अपने स्तर पर मामले की जांच कर रही है। आरोपी अल्ताफ को हिरासत में ले लिया गया है। 

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top