चंदौली : सहपाठी ने चाकू से सीने में उतारे चार वार, वजह बनी तीखी चिढ़ाने वाली टिप्पणी - AZAD NEWS

ADMIN
0

 चंदौली : चंदौली जिले के प्रतापपुर गांव स्थित आदर्श इंटर कॉलेज में शुक्रवार को एक्स्ट्रा क्लास के दौरान 10वीं कक्षा के छात्र लवकुश यादव (17) की उसके ही सहपाठी ने चाकू मारकर निर्मम हत्या कर दी। इस घटना ने पूरे जिले में सनसनी फैला दी है।


पुलिस के अनुसार, आरोपी छात्र ने पूछताछ में बताया कि लवकुश यादव उसे लगातार "दुबला-पतला" कहकर चिढ़ाता था। कुछ दिन पहले दोनों के बीच इसी बात पर मारपीट भी हो चुकी थी। आरोपी बदला लेने की फिराक में था।

घटना की पूरी कहानी
शुक्रवार सुबह गणित की एक्स्ट्रा क्लास चल रही थी। लवकुश कक्षा में आगे वाली सीट पर बैठा था। ठीक पीछे बैठे आरोपी छात्र ने अचानक उठकर उसके पास पहुंचा और चाकू से उसके सीने में ताबड़तोड़ चार वार कर दिए। लवकुश लहूलुहान होकर जमीन पर गिर पड़ा। कक्षा में चीख-पुकार मच गई। आरोपी चाकू लेकर वहीं खड़ा रहा।
शिक्षकों ने तुरंत घायल लवकुश को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

एएसपी अनंत चंद्रखेशर ने बताया,
"पुलिस मौके पर पहुंची तो आरोपी डर गया और खुद सब कुछ बता दिया। उसने कहा कि लवकुश काफी दिनों से उसे गालियां दे रहा था। उसने बर्दाश्त किया, लेकिन चार दिन पहले फिर गाली देने पर उसने चेतावनी दी कि 'चाकू मार दूंगा'। लवकुश ने कहा - 'जो करना है कर ले'। इसके बाद आरोपी ने घटना को अंजाम दिया।"

परिवार में मातम
मृतक लवकुश यादव के पिता बबलू यादव एक निजी कंपनी में ड्राइवर हैं। घटना वाले दिन लवकुश के माता-पिता अयोध्या दर्शन के लिए गए हुए थे। लवकुश अकेला घर पर था और सुबह क्लास के लिए निकला था।

परिवार में कोहराम मचा हुआ है। परिजनों का कहना है कि लवकुश पढ़ाई में अच्छा और शांत स्वभाव का लड़का था।

पुलिस ने आरोपी छात्र को हिरासत में ले लिया है। मामले की जांच चल रही है। चूंकि आरोपी नाबालिग है, इसलिए बाल न्याय अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी।

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top