कुंभ मोनालिसा शादी कांड : नाबालिग पाई गई लड़की, पति फरमान पर POCSO व SC/ST एक्ट में केस - AZAD NEWS

ADMIN
0

प्रयागराज (उत्तर प्रदेश): प्रयागराज कुंभ मेले के दौरान सोशल मीडिया पर वायरल हुई आदिवासी लड़की मोनालिसा की शादी का मामला अब गंभीर मोड़ ले चुका है। राष्ट्रीय जनजाति आयोग (NCST) की जांच में बड़ा खुलासा हुआ है कि शादी के समय मोनालिसा नाबालिग थी।


आयोग की जांच रिपोर्ट के अनुसार, मोनालिसा की उम्र शादी के समय महज 16 वर्ष 2 माह थी। आयोग के अध्यक्ष अंतर सिंह आर्य के नेतृत्व में टीम ने स्थानीय दस्तावेजों, स्कूल रिकॉर्ड और अन्य सबूतों की गहन पड़ताल की, जिसमें यह साफ हो गया कि लड़की बालिग नहीं थी।
इस खुलासे के बाद पति फरमान के खिलाफ पॉक्सो एक्ट  और एससी/एसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस अब फरमान की तलाश में जुट गई है।

कुंभ मेला 2025 के दौरान मोनालिसा और फरमान की शादी की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुए थे। शुरू में इसे अंतरजातीय शादी के रूप में पेश किया गया था, लेकिन बाद में राष्ट्रीय जनजाति आयोग ने स्वतः संज्ञान लेकर जांच शुरू की थी।

आयोग की रिपोर्ट आने के बाद अब यह मामला बाल विवाह और नाबालिग से शादी के रूप में सामने आया है।
प्रशासन और पुलिस ने कहा है कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। मोनालिसा की सुरक्षा और काउंसलिंग के लिए भी कदम उठाए जा रहे हैं

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top