दिल्ली-एनसीआर- में बारिश से मौसम हुआ सुहावना, लोगों को उमस से मिली राहत

0

 दिल्ली-एनसीआर में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदला है। कई इलाकों में हुई बारिश से मौसम सुहावना हो गया है। मौसम विभाग ने गुरुवार को बारिश का येलो अलर्ट जारी किया था। इससे पहले बुधवार को भी दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में बारिश हुई थी। जिसके बाद उमस बढ़ गई थी।दिल्ली के महिपालपुर समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश हुई है। सड़कों पर बारिश का पानी भर गया। जिस वजह से वाहन रेंगते नजर आए।


बुधवार को सुबह से ही आसमान में हल्के बादल छाए रहे। वहीं, दिन भर बादल व सूरज की लुकाछिपी का खेल चला। दोपहर में नई व पूर्वी दिल्ली में बूंदाबांदी दर्ज की गई। इसके बाद तेज धूप निकल आई। इससे उमस और बढ़ गई। मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान सामान्य से दो डिग्री अधिक 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। वहीं, न्यूनतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 29.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया। नमी का स्तर 81 से 65 फीसदी रहा।मौसम विभाग के मुताबिक लोदी रोड सर्वाधिक गर्म इलाका रहा। यहां अधिकतम 37.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, पालम व आया नगर में 36.8, रिज में 36.4 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान दर्ज किया। सबसे कम न्यूनतम तापमान रिज में 25.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।


Tags

एक टिप्पणी भेजें

0टिप्पणियाँ
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.
एक टिप्पणी भेजें (0)
ads
ads
ads

#buttons=(Accept !) #days=(20)

Our website uses cookies to enhance your experience. Learn More
Accept !
To Top